Wednesday, June 23, 2010
Tuesday, March 16, 2010
नेता और उसकी नेतागीरी
नेता की करनी व कथानी में कितना अंतर होता है यह १५ मार्च २०१० को पूर्व मुख्य मंत्री के बेटे के जन्म दिन पर देखने को मिला। राजनेता जनता का खून चूसने का काम करते हैं। मेरी पार्टी के कार्य कर्ता लोगों को खून देने का काम कर रहे हैं। वह लोगों को जीवन देने का काम कर रहे हैं। यह राजनीतिक डायलाग पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के अपने जन्म दिन पर एक अस्पताल में रक्तदान शिविर के समय थे। जनता को रक्त देने की बात करने वाले नेता जी से मीडिया के लोगों ने रक्तदान करने को कहा। इस वे बोले कि वे बाद में करेंगे। मीडिया कर्मी बोले की पफोटो नही बन पाएगी। इस पर वे बाद में ही देंगे। सारे मीडिया वाले बाहर आ गए। इस बीच उनके किसी चेले ने सलाह दे दी कि वह केवल ड्रीप लगवा लें और फोटो हो जाएगा। यह सलाह नेता जी को भा गई और उन्होने सभी ड्रीप लगवा ली और फोटो खिचवाने के लिए बेड पर लेट गए। प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के दिवंगत नेता का भी उस दिन जन्म दिन था। नेता जी उन्हें कोसने में भी पीछे नहीं रहे। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की करनी और कथनी साफ थी। उसके बाद भी किसी अखबार ने ऎसी खबर नहीं छापी जैसी थी।
Tuesday, March 9, 2010
संवेदन हीन पुलिस और सतर्क अधिकारी
आधिकारी व उसकी सतर्कतागांधी पार्क थाना अतंर्गत सितम्बर में एक सीआरपीएफ के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। सुबह सात बजे की यह घटना थी। एसओ ने शव को सील किए बिना पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क किनारे रखा दिया था। खुले आसमन के नीचे खुला छोड़ दिया था। मै दोपरह १२ बजे पोस्टमार्टम हाउस गया तो शाव खुला देख पुलिस वालों के र्पति घृणा हुई। उसके बाद मै अपने काम को निकल गया। अपराह्न तीन बजे मै अपने साथियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुचा। सीआरपीएफ के जवान का शाव वहीं पड़ा देखा था। उसके साथ आया एक होमगार्ड भी इधर-उधर घूम रहा था। देश की रखवाली करने वाले जवान के शाव को सड़क किनारे पड़े शव देख मुझसे नहीं रहा गाय। मैने यह बात पहले एसएसपी असीम अरुण के पीआरओ को बताई। उन्होंने शिकायत करने की बात कही और दुखा जता दिया। लेकिन इससे मुझे तस्ली नहीं हुई। यह बात मैने सीओ द्वितीय को बता दी। उन्होंने कोर्ट में होने की बात कही। इससे हमें लगा कि उन्हें समय लगेगा। इस पर मैने तत्काल एसएसपी असीम अरुणा को फोन कर दिया। उन्होने कहा कि वे वहां पहुंच रहे हैं। इस बीच सीओ द्वितीय पहुंच गए। कुछ ही देर में एसएसपी भी वहां आ गए। यह देख सीओ को कोई जवाब नहीं आया। एसएसपी ने सीओ से शाव को उचित स्थान पर रखाव और परवारीजनओ को सूचना दो। इसके कुछ देर बाद एसओ भी पहुँच गए। उसके बाद जो हुआ वह चौकानें वाला था। जिस जवान का शव पूरे दीन सड़क किनारे शिनाख्त के लिए पड़ा रहा। उसकी कुछ ही मिनट में शिनाख्त हो गई और परिवारीजन भी आ गए। सीमा की रखावाली करने वाले जवान के प्रति इससे पुलिस ज्यादा संवेदन हीनता नहीं हो सकती है। एक मजेदार तथ्य इसमें यह रहा कि उस जवान की जेब से पेन कार्ड मिला था। उससे आसानी से शिनाख्त हो सकती थी लेकिन ऍसा करने की जहमत नहीं उठाई।
Friday, January 8, 2010
मौसम का खेल
सर्दी के मौसम धनवान लोगों के लिये सुहावना होता है गरीब के लिए जानलेवा साबित होता है धनवान सभी मौसम का मजा लेते है गरीब के लिए अधिक सर्दी गर्मी बरसात भी सुहावनी लगती हैं धनवान की इस्ससे उसकी शारीरिक चमता छिल होती है गरीब बलवान होजाता है नहीं तो काल के गाल में समा जाता है
Subscribe to:
Posts (Atom)
