Tuesday, March 16, 2010

नेता और उसकी नेतागीरी

नेता की करनी व कथानी में कितना अंतर होता है यह १५ मार्च २०१० को पूर्व मुख्य मंत्री के बेटे के जन्म दिन पर देखने को मिला। राजनेता जनता का खून चूसने का काम करते हैं। मेरी पार्टी के कार्य कर्ता लोगों को खून देने का काम कर रहे हैं। वह लोगों को जीवन देने का काम कर रहे हैं। यह राजनीतिक डायलाग पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के अपने जन्म दिन पर एक अस्पताल में रक्तदान शिविर के समय थे। जनता को रक्त देने की बात करने वाले नेता जी से मीडिया के लोगों ने रक्तदान करने को कहा। इस वे बोले कि वे बाद में करेंगे। मीडिया कर्मी बोले की पफोटो नही बन पाएगी। इस पर वे बाद में ही देंगे। सारे मीडिया वाले बाहर आ गए। इस बीच उनके किसी चेले ने सलाह दे दी कि वह केवल ड्रीप लगवा लें और फोटो हो जाएगा। यह सलाह नेता जी को भा गई और उन्होने सभी ड्रीप लगवा ली और फोटो खिचवाने के लिए बेड पर लेट गए। प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के दिवंगत नेता का भी उस दिन जन्म दिन था। नेता जी उन्हें कोसने में भी पीछे नहीं रहे। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की करनी और कथनी साफ थी। उसके बाद भी किसी अखबार ने ऎसी खबर नहीं छापी जैसी थी।

1 comment: